एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार के एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज गर्ग, प्रदेश संयोजक निकाय प्रकोष्ठ भाजपा उत्तराखंड ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज गर्ग ने कहा कि “सेवा परमो धर्मः” की भावना ही समाज को आगे बढ़ाने की शक्ति देती है। उन्होंने कोरोना काल के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके पुत्र द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन, दवाइयां और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही मानवता की सच्ची पहचान है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि NSS का मूल मंत्र “मैं नहीं, परंतु आप” है। जब विद्यार्थी अपने कार्यों से दूसरों के जीवन में मुस्कान लाते हैं और अनुशासन के साथ समाज सेवा करते हैं, तभी उनका व्यक्तित्व निखरता है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रमाशंकर कौशिक (साधना धाम) ने कहा कि सात दिवसीय शिविर जीवन को निखारने का अवसर है और आपदा के समय सेवा संस्थाएं ही देश को संकट से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं एस.पी. सिंह ने छात्राओं को समय प्रबंधन और सामाजिक जागरूकता का महत्व बताया।
NSS प्रभारी डॉ. पद्मावती तनेजा ने शिविर के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और योग जैसे विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुनिता शर्मा ने किया, जबकि श्रीमती रचना गोस्वामी ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *