बड़ी खबर, परमानंद पोपली, गीता पोपली, संदीप अरोड़ा सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए…

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र की मयूर विहार कॉलोनी में गेट लगाए जाने के विवाद में मंगलवार को मोनू कुमार ने परमानंद पोपली, संदीप अरोड़ा सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में मोनू कुमार ने बताया कि वह सतीश त्यागी के यहां लंबे समय से ड्राइवर है और अनुसूचित जाति से है। मयूर विहार कॉलोनी में ही रहने वाला संदीप अरोड़ा जो कि सट्टेबाजी और खाई बड़ी का काम करता है अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो कॉलोनी में कहीं भी गाड़ी खड़ी करके अपना रौब ग़ालिब करने के लिए जाना जाता है और महिला पर अश्लील फब्तियां कसता रहता है।

कॉलोनी वासियों ने मयूर विहार कॉलोनी की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद सपना से बात करके गेट लगाने का निर्णय लिया था दो दिन पहले सभी कॉलोनी मयूर विहार कॉलोनी का गेट लगा रहे थे तभी संदीप अरोड़ा, परमानंद पोपली अपने साथ गुंडो को लेकर आया और मोनू कुमार को मारने लगा तथा बार-बार गंदी गंदी गाली-गलौज करके कह रहे थे कि तेरा मालिक सतीश त्यागी कहां पर है उसे बुला, वह घर पर छुपा बैठा है हम उसे आज जान से मार देंगे। मोहल्ले के कई लोगों ने उन्हें इन लोगों से बचाया।

घटना का वीडियो…

दरअसल 02 दिन पहले मयूर विहार कॉलोनी का एक गेट सभी की रजामंदी से लगाया जा रहा था तभी परमानंद पोपली और संदीप अरोड़ा ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर वहां पर मौजूद अभिषेक त्यागी पर ईंट से हमला कर दिया, जिसको वहां पर मौजूद कॉलोनी वासियों ने बमुश्किल इन लोगों से बचाया, घटना के बाद जो वीडियो सामने आए हैं उसमें पता चल रहा है कि परमानंद पोपली किस तरह सड़क पर लेकर ड्रामेबाजी कर रहा है और अभिषेक त्यागी पर किस तरह इनके द्वारा ईंट से हमला किया जा रहा है।

बहराल परमानंद पोपली ने त्यागी सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, आज मोनू कुमार ने परमानंद पोपली, संदीप अरोड़ा जतिन अरोड़ा, मोनिका अरोड़ा, आयुषी अरोड़ा सचिन अरोरा गीता पोपली व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

क्षेत्र की पार्षद और स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी की राय से और मयूर विहार कॉलोनी में अराजक तत्वों की रोकथाम और सुरक्षा को देखते हुए गेट लगाए जाने का फैसला लिया गया था बेवजह परमानंद पोपली और संदीप अरोड़ा के द्वारा झगड़ा क्रिएट किया गया है जबकि गेट सभी की सुरक्षा के लिए लगाया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *